टोंक। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में भामाशाह सहयोग से चार हाई नाइट विजन आई पी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह पहल विद्यालय की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। यह कैमरे भामाशाह चतरपाल सिंह राजावत और दामोदर सिंह राजावत की ओर से लगवाए गए है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने इस अवसर पर कहा कि भामाशाहों के सहयोग से लगे ये सीसीटीवी कैमरे न केवल विद्यालय की सुरक्षा को बढ़ाएंगे, बल्कि  अनुशासन को भी बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम से विद्यालय के परिसर में सुरक्षा की एक नई भावना विकसित होगी, जिससे अभिभावकों में भी विश्वास बढ़ेगा। भामाशाह चतरपाल सिंह राजावत ने इस पहल की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि आज के समय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। हमारी यह कोशिश है कि हम विद्यालय के वातावरण को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाएं। वहीं भामाशाह दामोदर सिंह राजावत ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। इस समारोह में स्कूल परिवार की ओर से भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण रामावतार माली एवं शिक्षक प्रेमचन्द बैरवा भी उपस्थित रहे। रामावतार माली ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। सीसीटीवी कैमरे की स्थापना के बाद विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि इससे न केवल परिसर की सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि यह शिक्षण प्रक्रिया को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। विद्यालय के शिक्षक प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल सुरक्षा प्रदान करेंगे बल्कि यह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बेहतर अनुशासन का माध्यम भी बनेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply