टोंक। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर से कोटा जाते समय रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से पक्का बंधा टोंक पर जिलाध्यक्ष प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में 2 साल की कुशासन से जनता त्रस्त है । भ्रष्टाचार चरम पर है, बजरी माफिया का बोलबाला है, पेंशन बंद कर दी गई है, पशु बीमा बंद है, राज्य की सडक़ टूटी हुई है, राजस्थान केंद्र शासित प्रदेश बनकर रह गया है । उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षा सुधार पर बल नहीं देकर विद्यार्थियों की ड्रेस पर सुधार पर बल दे रहे हैं । राज्य सरकार पंचायत एवं निकाय चुनाव में हार को देखकर चुनाव से बच रही है, जनता से झंूठे वादे कर कर लोक सत्ता में आ गए, लेकिन अब सत्ता नहीं संभाली जा रही है । उन्होंने कहा कि अंता उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद  बेग, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, फोजू राम मीणा, राहुल सैनी, मणीन्द्र बैरवा, दिनेश गोयल, आकाश बैरवा, मुकेश चौधरी, मयंक गोयल, कमलेश चावला, भारत वर्मा, मुजाहिद अब्बासी, आबिद मेव, शबाना बी, इरशाद खान, मोतीलाल बैरवा, सुरेंद,्र नवीन बैरवा, विक्रम बैरवा, नवीन पाटनी आदि  कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply