निवाई। नगरपालिका के तत्वावधान में सोमवार को 15 करोड रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार रक्तांचल पहाड़ पर नवनिर्मित सीढिय़ां के निर्माण कार्य का भी भव्य लोकार्पण किया जाएगा। भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों साधु संत भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तांचल पर्वत पर बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करीब एक माह से महंत रामभरोसे महाराज के सानिध्य में अखंड रामायणजी के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके समापन पर एवं सीढियों के लोकार्पण समारोह को लेकर पहाड़ पर 3 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पहाड पर पालिकाध्यक्ष के सानिध्य में डेड वर्ष से करीब 1200 सीढियों व करीब 20 बडे रपटे का निर्माण किया गया है। सीढियों पर लोगों की सुविधाओं के लिए रेलिंग का भी निर्माण किया गया है। सोमवार को आयोजित भंडारे व लोकार्पण समारोह में सभी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सर्व समाज के लोग भाग लेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply