निवाई। ग्राम पंचायत झिलाय में श्री मूरली मनोहरजी महाराज श्री बंशीवारा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के चलते देव उठनी एकादशी पर शुभ मुहूर्त में श्री मूरली मनोहरजी महाराज को अस्थाई रूप से श्री बोहराजी की हवेली में विधिवत विराजमान करवाया गया। जिसको लेकर श्री मूरली मनोहरजी महाराज की झांकी सजाकर विमान में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया। जिसमें समस्त ग्रामवासियों व महिलाओं ने भजन संकीर्तन करते हुए नाचते गाते श्री बोहराजी की हवेली में पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत श्री मूरली मनोहरजी को विराजमान किया। भजन संकीर्तन के बाद भोग लगाकर भगवान की महाआरती की। इस दौरान प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ताराचंद बोहरा, समाजसेवी छोटूलाल शर्मा, महेशकुमार मिश्रा, सीताराम सोनी, भगवानसहाय सोनी, बाबूलाल सोनी, राजेन्द्रकुमार बोहरा, भंवरलाल पारीक, सुरेशचन्द विजय, देवालाल गुर्जर,  हीरालाल पहाडिय़ां, त्रिलोकचंद बोहरा, मनमोहन गर्ग व रामजीलाल प्रजापत सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply