निवाई। सागर सिविल न्यायालय ने हंसराज मीना निवासी भगवतपुरा व उनकी पत्नि जेल अधिकारी माया मीना की सामाजिक बदनामी के मामले में गांव भगवतपुरा के पंच पटेलों के विरुद्ध 50 लाख की मान हानि जुर्माना राशि का आदेश पारित किया है। अधिवक्ता हंसराज मीना ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में माया मीना निवासी गांव सिरोजा जिला सागर एमपी से लव मैरिज की थी। विवाह के बाद गांव के कुछ पटेलों ने 2018 में उसकी पत्नि माया मीना की जाति को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं और उन्हें छोटी जाति का बता कर सामाजिक रूप से बदनाम किया। न्यायालय ने इसे मानहानि का गंभीर मामला मानते हुए किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर अपमान करना या अफवाहें फैलाना अस्वीकार्य व कानूनन अपराध मानते हुए मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच जगदीश मीना, पूर्व उपसरपंच जगदीश मीना, लालया पटेल व नानगराम मीना सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 50 लाख रूपए की मानहानि राशि का जुर्माना करने के आदेश पारित किए है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply