टोंक। आंवा रोड़ दूनी निवासी ईद मोहम्मद कायमखानी की पुत्रवधू श्रीमती शिल्पा खान जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, के इलाज हेतु सांसद हरीश चन्द्र मीना द्वारा किए गए प्रयासों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रार्थी  ईद मोहम्मद कायमखानी ने अपनी पुत्रवधू की गंभीर बीमारी एवं कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी सांसद को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद हरीश चन्द्र मीना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर अविलंब सहायता देने का अनुरोध किया। सांसद के इस प्रयास के फलस्वरूप प्रधानमंत्री सहायता कोष से उक्त राशि रोगी के गुर्दा प्रत्यारोपण के उपचार हेतु स्वीकृत की गई है। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जारी की गई है। इस आर्थिक सहयोग से शिल्पा खान के उपचार हेतु बड़ी राहत मिली है तथा उनके परिजनों ने सांसद  हरीश चन्द्र मीना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply