टोंक। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी)  टोंक ईकाई द्वारा शनिवार को  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिग्गी में  मानसिक स्वास्थ्य  सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें सआदत अस्पताल टोंक के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार द्वारा युवा वर्ग में पनप रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे सिर दर्द, नशे की लत, मोबाइल एडिक्शन, अवसाद,  याददास्त व एकाग्रता की कमी, आत्महत्या की प्रवति आदि पर विस्तार से चर्चा की । सेमीनार में छात्रों को परीक्षा के समय तनाव नहीं लेने, कैरियर सम्बन्धित सलाह एवं भविष्य मे किसी भी प्रकार के नशे ना करने की सलाह दी। सेमीनार के बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डिग्गी पर नि:शुल्क मनोरोग एवं नशामुक्ति कैम्प का आयोजन कर मरीजों को नि:शुल्क परामर्श एवं दवाईयां दी गई। मानसिक समस्याओं से बचने के लिये नियमित 7-8 घंटे की नींद ले, पौस्टिक आहार ले, 3-4 लीटर तरल पदार्थ ले, परिवार एवं मित्रों के साथ समय व्यतीत करे, सकारात्मक सोच रखें, अच्छा संगीत सुने, अंधविश्वास से दूर रहे,  नियमित व्यायाम करे, रोज 10 मीनट ध्यान लगाए एवं रचनात्मक गतिविधियां भी तनाव से उबारने में मददगार हैं। भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14416  पर मनोरोग नशामुक्ति सम्बन्धित परामर्श ले सकते हैं। सआदत अस्पताल  टोंक के कमरा नं. 3 में मनोरोग एवं नशामुक्ति सम्बन्धित  परामर्श एवं ईलाज  दिया जाता हैं। कैम्प के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक सरावता, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. विजय गौतम, डॉ. मोहम्मद हाशिम, डॉ. मरियम अली, डॉ. ऋषि शर्मा, उप प्राचार्य भंवर लाल गुर्जर, दिनेश कुमार मालावत एवं रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply