निवाई। श्री दामोदर गोशाला में  67 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ गोशाला प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रेमचंद बोहरा, शिवरतन दरगड़, राजेंद्र टोडवाल, कैलाश अग्रवाल, बद्रीनारायण पारीक, रामू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विजय, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल व जगमोहन गौतम सहित समिति पदाधिकारियों ने गोमाता का पूजन किया और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर ब्रह्मलीन संत कृष्णानंद महाराज के विग्रह के समक्ष सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। दोपहर में श्रीकृष्ण प्रचार समिति द्वारा दो घंटे तक संगीतमय हरिनाम संकीर्तन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा अलियाबाद, अति विशिष्ट अतिथि खंडेलवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, निदेशक महेश कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता के.एल.पटेल, निवाई एसडीएम प्रीति मीणा ने दीप प्रज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा ने कहा कि गाय पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है। भारत में प्राचीन काल से ही गाय की पूजा की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। गोसेवा से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान ने सृष्टि की रचना के साथ ही मानव कल्याण हेतु गाय की उत्पत्ति की है। कार्यक्रम में गोशाला के विकास, गायों की संख्या वृद्धि और संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके पश्चात् हजारों श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई गई। कार्यक्रम में शशि टोडवाल, कमल दरगड़ व रवि अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply