
निवाई। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मेगा पीटीएम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य जिला शिक्षाधिकारी सुशीला करनानी एवं प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने मां सरस्वती एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर किया। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी सुशीला करनानी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई व एकता, अखंडता तथा देशभक्ति के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने पीएमश्री विद्यालय की योजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों से प्रखर राजस्थान 2.0 के उद्देश्यों पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया। अभिभावकों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, खूबियों एवं सुधार के क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मध्यावधि अवकाश गृहकार्य का प्रस्तुतीकरण भी अभिभावकों के समक्ष किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य जिला शिक्षाधिकारी करनानी एवं प्रधानाचार्य गुर्जर द्वारा पुरस्कृत किया। इस दौरान श्रीकृष्ण भोग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने सहभागिता की।
