निवाई। अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दयालपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी सीताराम साहू ने राजकीय विद्यालय दयालपुरा का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए छात्र छात्राओं से संवाद कर शिक्षा का स्तर जांचा व विद्यालय स्टाफ को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण हेतु मार्ग दर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 3 अध्यापक उपस्थित मिले व 2 अवकाश पर पाए गए। इसी प्रकार 40 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थी उपस्थित मिले। कक्षा 8 की छात्रा शिवानी महावर के जवाबों से संतुष्ट होकर छात्रा को नकद पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मरम्मत योग्य कक्षा कक्षों हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। विभागीय दिशा निर्देशानुसार मेगा पीडीएम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कृष्ण भोग भोजन कराया गया। अभिभावकों के साथ चर्चा की। उन्होंने उक्त विद्यालय की समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी सीताराम साहू ने शैक्षिक सुधार एवं नामांकन वृद्धि की आवश्यकता जताई। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक धीरजसिंह सोलंकी से चर्चा करते हुए शिक्षा के उन्नयन व शैक्षिक सुधार हेतु विद्यालयों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply