निवाई। शुक्रवार को मोरिया वाले बालाजी के मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। महोत्सव को लेकर मंदिर पुजारी द्वारा बालाजी के चौला चढ़ाकर फूल मालाओं से झांकी सजाई गई। इसके बाद भजनानमृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर भक्तिनृत्य किया। श्रद्धालुओं ने बालाजी के अन्नकूट का भोग लगाकर महाआरती की। अशोक पारीक ने बताया कि इसके बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट की पंगत प्रसादी करवाई गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply