टोंक । अग्रवाल हॉस्पिटल टोंक में शुक्रवार को फायर सैफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। फायर सैफ्टी के निदेशक ने बताया कि हॉस्पटल में आकस्मिक आग लग जाने पर किस तरह से आग पर काबू पाया जाए, इसके बारे में विस्तार से सभी अस्पताल कर्मियों को जानकारी दी गई। अग्रवाल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों की जानकारी मिलने से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को आग बुझाने के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारा हॉस्पिटल 4 मंजिल का है, वहॉं पर प्रत्येक मंजिल पर आग पर काबू पाने के लिए फायर सैफ्टी वॉल लगाए हुए है, जिससे तुरन्त प्रभाव से आग लगने की स्थिति में तुरन्त काबू पाने में सुविधा होगी एवं अनहोनी होने से बचाई जा सकेगी। इस दौरान अस्पताल के मैंनेजर मनोज गुप्ता, गोपाल सिंह, राजेश शर्मा सहित सभी चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ  आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply