टोंक।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कल्पना अग्रवाल ने शुक्रवार को निवाई पंचायत समिति सभागार में आयोजित बूथ लेवल अधिकारी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने बीएलओ से एसआईआर को लेकर इंटरएक्टिव होकर प्रशिक्षण लेने के लिए कहा,ताकि  फील्ड में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ अपना पहचान पत्र पहन कर रखें। सभी प्रक्रियाओं का समय पर निस्तारण करें, प्रतिदिन बीएलओ अपनी दैनिक प्रगति का अभिलेखन करें। बूथ लेवल एजेंट के साथ समन्यव रखते हुए कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों की मतदाता सूचियां https://voters.eci.gov.in/ पर अपलोड कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि सटीक और सत्यापित पारिवारिक संबंध के माध्यम से वंशावली मानचित्रण (मैपिंग) की जाए। जिले में अब तक 70% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है जिसे और बढ़ाया जाएं। जिससे इन मतदाताओं से किसी भी तरह का दस्तावेज लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में  ऑनलाइन आवेदन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि मैपिंग अधिकतम की जाए जिससे ज्यादातर मतदाताओं को सहुलियत रहे |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply