टोंक। राज्य सरकार के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिलेभर में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में संबंधित विभाग गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों के तहत राजीविका के माध्यम से वनधन विकास केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वयं सहायता समूह का गठन, जनजाति कलाकारों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जनजाति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, जनजाति क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविर, विभिन्न कार्यशालाओं सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने  आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सहभागिता से इन कार्यक्रमों का सफल करने के निर्देश दिए हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply