टोंक । इन्टरवेशन न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिहाग ने बताया कि पहले लकवा, टयूमर, ब्रेन हेमरेज, स्वाईन डिस, स्साईन टीबी से ग्रसित मरीज का इलाज करने के लिए ब्रेन को खोलना पड़ता था, वही अब नई तकनीक जैसे की हार्ट में ब्लाकेज दूर करने के लिए स्टेण्ड़ डालते है, वेसे ही इन्टरवेशन सर्जरी के द्वारा मात्र पाईप ब्रेन तक पहुचाकर ही मरीज का उपचार सम्भव है। डॉ. सिहाग शुक्रवार को यहां एक नीजि होटल में पत्रकारों से वार्ता में बोल रहे थे। इन्टरवेशन न्यूरो सर्जरी में अपने नौ साल के अनुभव पर उन्होने बताया कि इन्टरवेशन के द्वारा मरीज को अपनी बीमारी से जल्द छुटकारा मिलना सम्भव हुआ है। वर्तमान में इटरनल हॉस्पिटल जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. सिहाग ने बताया कि इन्टरवेशन सर्जरी एक नई तकनीक है, जिसके बारे में जरूरतमंद लोगो को आज भी पॄा नही है, ऐसे में मीडिया उन रोग ग्रसित लोगों तक बात पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। डॉ. सिहाग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हे बचपन से ही मानव मस्तिष्क की जटिलता ने आकर्षित किया है, यही वह क्षैत्र है, जहा एक सही सर्जरी मानव का जीवन बचा सकती है। इटरनल हास्पिटल के सीनियर मेनेजर भवानी सिंह ने बताया कि डॉ. सिहाग अब टोंक के मरीजों को भी परामर्श देंगे, जिसके लिए हर महिने के चोथे शुक्रवार को विकास मेडिकल टोंक मेहन्दीबाग पर रहकर पूर्व में रजिस्ट्रेड़ मरीजों को उपचार हेतु परामर्श देंगे। भवानी सिंह ने बताया कि ब्रेन एंव स्पाईन का डा. सिहाग अब तक सैकड़ो मरीजों का इन्टरवेशन तकनीक से सर्जरी कर राहत पहुचा चुके है। प्रेस वार्ता में विवेक विजयवर्गीय प्रदेशाध्यक्ष आरजीएचएस दवा विक्रेता संघ भी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply