निवाई। किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को शॉल एवं गुलदस्ता भेंट किया एवं किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ने बताया कि उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा का स्वागत किया तथा सुअरों से फसल सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। उन्होंने उपखंड अधिकारी मीणा को बताया कि किसानों द्वारा कई बार समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसको लेकर महापंचायत के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी मीणा को बताया कि 7 नवंबर को धरना प्रदर्शन करने की मौखिक सूचना दी। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, राधाकृष्ण मीना, महामंत्री शंकर मीणा, कालूराम मीणा, महासचिव गोविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, पहाड़ी अध्यक्ष राजाराम चौधरी व गिरिराज गुर्जर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply