निवाई। एक निजी गार्डन में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ अलकासिंह गुर्जर, अध्यक्षता विधायक रामसहाय वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री विष्णु शर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि वर्तमान समय में देश को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा। इससे भारत दोबारा सोने की चिडिय़ा कहलाने वाला देश बनेगा। इसके लिए हम हमारे देश के लोकल कामगारों को बढ़ावा देंगे। भारत देश सबसे ज्यादा प्राकृतिक संसाधनों वाला देश है। भारत देश में सबसे ज्यादा प्रतिभाएं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक उपनिवेश वाद को बढ़ावा दिया था। भारत देश 2014 से लगातार विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि हमें दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को भी हमारे लोकल कामगारों से ही खरीदना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री विष्णु शर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डागरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत, रामविलास बलाई, शंकरलाल सैनी, जयनारायण कुमावत, मास्टर मदनलाल वर्मा, शिवदयाल हरभावंता, रामकेश मीणा, रामावतार घाटी, रामचरण पारीक, मोहित चंवरिया,जीतू विजय, सुरज्ञान गुर्जर व आसाराम डोई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply