निवाई। गुरूवार को कृषि उपज मंडी में स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। महोत्सव को लेकर मंदिर पुजारी द्वारा भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव पंचायत और हनुमान जी की झांकी सजाकर पूजा अर्चना करके महाआरती की। इसके बाद भजनानमृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर भक्तिनृत्य किया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मीनारायण जी के अन्नकूट का भोग लगाकर महाआरती की। व्यापारी केदार खंडेलवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दो स्थानों पर अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था की गई। अन्नकूट महोत्सव में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं तक ट्रैक्टर ट्रॉलियां से प्रसादी पहुंचाई गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, मंदिर अध्यक्ष केदारप्रसाद खंडेलवाल, ओमप्रकाश कोलाडा, ताराचंद बोहरा, रामवतार घाटी, कमल सौगाणी, ताराचंद बोहरा, सुनील अग्रवाल, पवन पारीक, राजेन्द्र चौधरी, कपील खंडेलवाल, मुरारीलाल पंडा, राजेश नाटाणी, संजय भाणजा, दीपक गुप्ता, रोहित टोडवाल, बुद्धराम चौधरी, सुरेन्द्र बेनीवाल, शिवप्रकाश पारीक, मंडी सचिव कमलकिशोर सोनी व कुलदीप पारासर सहित कई मंडी व्यापारी व श्रद्धालु व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply