सिरस। गांव श्योसिंहपुरा में भौमियाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालु जगदीश प्रजापत व प्रभुलाल प्रजापत ने बताया की आचार्य वेदप्रकाश वेदाचार्य, सत्यनारायण शर्मा, शंकर लाल, महेंद्र शर्मा व राजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल से भरे कलशो की पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। जहां भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रघुनाथ मंदिर के सामने से होती हुई भोमिया जी महाराज के मंदिर पहुंची। जहां आचार्य ने पूजा अर्चना करवा कर कलश स्थापना करवाई। इसके बाद यजमान दंपतियों ने जोड़े से बैठकर पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रायश्चित, यज्ञशाला पूजन के बाद मूर्ति का जलाधिवास व धान्याधिवास करवाया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्णाहुति 3 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ होगी। इस अवसर पर जगदीश प्रजापत, प्रभुलाल प्रजापत, कजोड़ प्रजापत, रामसहाय प्रजापत, रामअवतार प्रजापत, पूर्व उपसरपंच कैलाश प्रजापत, हरीलाल प्रजापत, श्योजीराम प्रजापत, नेहनूराम प्रजापत, गिरिराज प्रजापत, रामफूल प्रजापत, रतन प्रजापत, रामप्रसाद प्रजापत, मुरारी, धर्मेंद्र, राकेश व कालूराम सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply