
निवाई। सदर थाना पुलिस ने अवैध हथकड देशी शराब के साथ अलग-अलग दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अवैध देशी शराब के साथ आरोपी मंगल उर्फ मंगल्या मोग्या पुत्र पूसाराम मोग्या निवासी बिजोलाव थाना नरैना जिला जयपुर हाल निवासी बालाजी का फाटक के पास चनानी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरूद्ध लूट व नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी लखनकुमार पुत्र मांगीलाल वाल्मिकी निवासी वार्ड नम्बर 43 हीरा चौक पुलिस थाना पुरानी टोंक को गिरफ्तार किया है।
