टोंक | जिला कारागृह टोंक पर कमल सोनी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोंक की अध्यक्षता में आवधिक समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेल अधीक्षक जयवर्धन सिंह, प्रशिक्षु आर. जे. एस. भूमिका पारिक, देवयानी शर्मा, दीपांजली जादौन, विधिका आर्य, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी टोंक श्रवण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक वृताधिकारी टोंक राजेश विधार्थी, ए.सी. ई. एम. टोंक देवेन्द्र सिंह चौहान, सहायक निदेशक अभियोजन टोंक प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में जेल अधीक्षक द्वारा जिला करागृह टोंक के 126 बंदियों के प्रकरण एवं उप कारागृह मालपुरा के 23 बंदियों के प्रकरण समीक्षा हेतु प्रस्तुत किये गये। समिति द्वारा उक्त प्रकरणों का गहनतापूर्वक अध्ययन, मनन, एवं विचार-विमर्श करनें पर 436ए सी.आर.पी.सी. / 479 बी. एन. एस. एस. के तहत लाभ प्राप्त करने वाले बंदियों में से कारागृह में कोई बंदी निरूद्व नही पाया गया । मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा प्रशिक्षु आर. जे. एस. के साथ कारागृह का निरीक्षण किया गया। सभी बंदियों की परेड लेकर उनसे भोजन, स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता उपलब्ध करानें आदि के बारे में जानकारी ली गई एंव उनकी समस्याओ के संबंध मे पूछा गया जिस पर बंदियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया। जेल अधीक्षक जयवर्धन सिंह द्वारा मजिस्ट्रेट महोदय एवं प्रशिक्षु आर. जे. एस. को कारागृह की समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई, श्रीमान मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा कारागृह की सभी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की व जेल के शांत, स्वच्छ व हरे भरे वातावरण की सराहना की गई। इस दौरान डिप्टी जेलर राजेश कुमार मीणा, मुख्य प्रहरी नादानसिंह, रामदयाल, अरूण यादव व अन्य समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहा ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply