टोंक। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय के रा.उ.मा. विद्यालय कोठीनातमाम से पटेल सर्किल तक एकता मार्च का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस पदयात्रा में विशिष्टजन, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।

जिला कलेक्टर ने सीईओ परशुराम धानका को कार्यक्रम का समन्वयक नियुक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी उपखंड मुख्यालयों पर भी एकता मार्च आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply