टोंक। समग्र शिक्षा अन्तर्गत समावेशित शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं का मेडिकल असेसमेन्ट कैम्प का आयोजन दिनांक 03 एवं 04 नवम्बर, को प्रातः 10.00 बजे कार्यालय अति० जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, टोंक में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी ने बताया कि जिले के सभी विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाएं जो अंग उपकरण से वंचित है, वे अपना फक्शनल असैसमेन्ट इस कैम्प के माध्यम से करवा सकते है। एलिम्को फरीदाबाद नई दिल्ली के चिकित्सकों एवं स्थानीय चिकित्सीय विशेषज्ञों द्वारा फक्शंनल असेसमेन्ट किया जायेगा, चिन्हित बालक-बालिकाओं को बाद में निःशुल्क अंग उपकरण व्हिल चेयर, ट्राई साईकिल, केलिपर्स, बैसाखी एंव हियरिंग ऐड निःशुल्क उपलब्ध करवायें जायेगे। साथ ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, टोंक द्वारा विशेष आवश्यकता वाले पात्र बालक-बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा पास बनवायें जायेगें। फक्शनल असैसमेन्ट कैम्प में आने वाले योग्य बालक-बालिका व उसके साथ एक अभिभावकों को विभागीय नियमानुसार आने-जाने का वास्तविक किराये का भुगतान कैम्प स्थल पर विभाग द्वारा किया जायेगा

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply