निवाई। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानकों के महत्व से अवगत कराना और उनकी लेखन क्षमता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने उक्त विषय पर गहराई से विचार व्यक्त किया और अपने लेखों के माध्यम से मानक लेखन की कला में उत्कृष्टता दिखाई। प्रतियोगिता के विजेता रही टीना चौधरी, भावना सैनी, गुंजन कंवर व अनिता मीणा को प्राचार्य डॉ. योगेंद्रसिंह नरूका द्वारा सम्मानित किया गया। प्रभारी दिनेशकुमार बैरवा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मानक लेखन की तकनीकों को सीखा व अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का प्रयास किया। विजेताओं के लेखों को उनके विचारों की स्पष्टता, संरचना और मौलिकता के लिए सराहा गया। प्रतियोगिता से विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच मानकों के प्रति जागरूकता का एक सकारात्मक वातावरण उत्पन्न हुआ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply