निवाई। 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुरा की 5 छात्राओं व एक छात्र का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल राजेश बैरवा व शारीरिक शिक्षक सिकंदर खान ने बताया कि 19 वर्ष में नीतू जाट ने डिस्कस थ्रो व शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया व 17 वर्ष में रितु जाट ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान किया व शॉट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अक्षिता चौधरी ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया व अजीत चौधरी ने 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया व अंतिम लांबा ने 14 वर्षीय एथलेटिक्स के डिस्कस थ्रो इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अब यह सभी खिलाड़ी टोंक जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। इस दौरान सभी राज्य स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply