निवाई। शहर सहित उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे दिन भी रिमझिम बारिश का दौरा जारी रहा जिससे कार्तिक माह में सावन माह का अहसास हुआ। दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे किसान सहित आमजन प्रभावित रहा। मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे एवं हल्की व तेज बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। आसमान में काले बादल छाने से दिनभर अंधेरा छाया रहा। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालक दोपहर में भी हेडलाईट जलाकर सफर करते हुए दिखाई दिए। वर्तमान में खेतों में सरसों की बिजाई का काम चल रहा है। बरसात होने से बीज नहीं उग पाएंगे। जिससे किसानों को महंगे बीजों का नुकसान होगा। किसानों को दुबारा बीज डालकर जुताई करनी पडेगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। बरसात होने से तापमान में गिरवट होने से सर्दी बढ़ गई है। ठण्ड होने से लोग गर्म कपडे पहनना शुरूकर दिए। तेज ठण्ड होने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा व लोग दोपहर तक भी बिस्तरों में दुबके रहे। इस दौरान गांवों से लोगों का आवागमन बंद रहा जिससे बाजारों में दुकानदार ठाले बैठे नजर आए और सर्दी को मिटाने के लिए चाय की चुस्कियां लेते हुए दिखे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply