निवाई। आचार्य वर्धमानसागर महाराज संघ के सानिध्य में टोंक में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा बिचला जैन मंदिर में महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान अशोक  बिलाला, त्रिलोक  हरभगतपुरा, विमल  जौंला, विमल सोगानी, रमेश  जैन, लोकेश सांवलिया, राजेश जैन व प्रकाश जैन सहित कई लोगों ने टोंक में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। सभी श्रद्धालुओं ने सुपाश्र्वनाथ भगवान के समक्ष श्रीफल चढाकर महोत्सव की सफलता के लिए विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply