निवाई। ग्राम पंचायत चनानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशासक रमेशचन्द शदव के नेतृत्व में एसएमसी अध्यक्ष एवं एसएमसी सदस्यों ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। चनानी प्रशासक रमेशचंद यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में प्रधानाचार्य की उपस्थिति दर्ज थी जबकि प्रधानाचार्य सुबह से ही विद्यालय में उपस्थित नहीं थी। उक्त मामले को लेकर उन्होंने शिक्षकों से चर्चा की तो शिक्षकों ने बताया कि यह उपस्थित गलती से दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य सुबह से ही विद्यालय में नहीं है। इस पर प्रशासक रमेशचंद यादव एवं एसएमसी सदस्यों ने नाराजगी जारी जाहिर की और जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply