निवाई। शहर सहित उपखंड क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे एवं देर रात तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान सुबह से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। बरसात होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। सोमवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे एवं दिन भर हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहा जो देर रात तक जारी रहा। आसमान में काले बादल छाने से दिनभर अंधेरा छाया रहा। बूंदाबांदी होने से किसान सहित आमजन प्रभावित रहा। किसान रामजीलाल गुर्जर, नाथूलाल गुर्जर व तुलसीराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान में खेतों में सरसों की बिजाई का काम चल रहा है। बरसात होने से बीज नहीं उग पाएंगे। जिससे किसानों को महंगे बीजों का नुकसान होगा। जिससे किसानों को दुबारा बीज डालकर जुताई करनी पडेगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी होगा। बरसात होने से तापमान गिर गया है। जिससे ठण्ड का अहसास होने लगा है। ठण्ड होने से कई लोग गर्म कपडे पहने हुए दिखाई दिए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply