निवाई। वनस्थली मोड पर स्थित संकट हरण हनुमानजी महाराज के मंदिर में स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में रविवार को अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसको लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमानजी के सिंदूर एवं चौला चढाकर झांकी सजाई गई। महिला मंडल द्वारा दोपहर 2 से 4 बजे तक हरीनाम संकीर्तन किया गया। इस दौरान हनुमानजी के भोग लगाकर अन्नकूट प्रसादी करवाई गई। इस अवसर पर चौथमल सोनी, द्वारका सोनी, नंदकिशोर सोनी, कल्याणमल सोनी, कन्नू सोनी, रामबाबू सोनी, मधुसूदन सोनी, कैलाश सोनी, मोहनलाल सोनी, हेमराज सोनी, सरवन सोनी, राधे सोनी, दयाराम जाट, रतिराम चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश शर्मा, भवानी सोनी, सरपंच मदनलाल मीणा, ओमप्रकाश वर्मा, रामलाल मीणा, हरिनारायण मीणा, सीताराम चौधरी, केदार चौधरी व राजाराम चौधरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply