निवाई। वनस्थली विद्यापीठ की छात्रा आशा चौधरी निवासी बूरीयों का खेड़ा ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। आशा ने हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसी प्रकार आशा ने मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। आशा चौधरी ने इन उपलब्धियों का श्रेय अपने पिता श्योजीराम चौधरी, माता पार्वती, दादा रामा बूरी व भाई राजवीर को दिया है। आशा वर्तमान में वनस्थली विधापीठ की छात्रा है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply