निवाई। श्री विश्वनाथ सागर मंडली निवाई व रक्तांचल योग शिविर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह इंदिरा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी करके भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कॉलोनी का वातावरण हरे राम हरे कृष्णा हरे राम हरे कृष्ण के नाम से गुंजायमांन हो उठा। कमलेशकुमार पारीक ने बताया कि प्रभात फेरी श्याम मंदिर से रवाना होकर इंदिरा कॉलोनी, जैन कॉलोनी होते हुए वापस श्याम मंदिर पहुंची। भजन  गायक महेश दरगड़  रमेश सोनी व सर्वेश द्विवेदी ने प्रभात फेरी में हरे राम हरे कृष्णा की रामधुनी करते हुए सभी श्रद्धालु कॉलोनी में भ्रमण किया। प्रभात फेरी में कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply