निवाई। श्री साधु सेवा तीर्थ पर आचार्य शशांकसागर महाराज का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। हितेश छाबड़ा व सुनील भाणजा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ भगवान पदमप्रभु, आचार्य सिद्धांतसागर महाराज व आचार्य सुनीलसागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं चित्रानावरण करके किया गया। उसके पश्चात दुर्गापुरा जैन समाज द्वारा आचार्यश्री को जिनवाणी दी एवं पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य पदमपुरा समाज को मिला। पिच्छिका देने का सौभाग्य निवाई जैन समाज को मिला। इस अवसर पर महावीरप्रसाद पराणा, महेंद्र चंवरिया, सुनील भाणजा, शिखरचंद काला, राकेश संघी, त्रिलोकचंद हरभगतपुरा, राजेश जौंला व अशोक चंवरिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply