निवाई। देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण ट्रस्ट के चुनाव को लेकर रामचन्द्र गुर्जर टोडा की अध्यक्षता में व निर्वाचन अधिकारी नेहनूलाल गुर्जर की देखरेख में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तहसीलदार नरेशकुमार गुर्जर को भगवान श्री देवनारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर रतनदीप गुर्जर व कोषाध्यक्ष के पद पर जगदीश बोकण जयपुर को मनोनीत किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का समाज के लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने भगवान श्री देवनारायण के जमकर जयकारे लगाए। जिससे आस-पास का वातावरण देवमय हो गया। इस अवसर पर प्रधान रामअवतार लांगडी, शिवप्रताप हरसाणा, सूरज्ञानसिंह खाटरा, आरडी गुर्जर, नादानसिंह गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, श्रवण गुर्जर, एडवोकेट सूरज्ञान गुर्जर, डॉ. रामफूल कसाणा, शिवराज गुर्जर, राजाराम गुर्जर, हंसराज गुर्जर, सुरेश कसाणा, पूर्व सरपंच विश्राम डोई, देवालाल बोकण, आशाराम गुर्जर हनुमान गुर्जर, शंकर लांगडी लूणेरा, मुकेश मोरण, शिवदयाल गुर्जर, हेमराज भगत व नन्दलाल लांगडी सहित मंदिर ट्रस्ट के सैंकड़ों स्थाई एवं अस्थाई सदस्य मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply