टोंक। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने जन-संवाद केंद्र टोंक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 127 वे कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत घर-घर जाकर स्टीकर लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश-विदेश के लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में भारी उछाल है। त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा रौनक देखी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मैंग्रोव के महत्व को बताया। मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति एवं समाज की गहरी एकता को दर्शाता है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कोरापुट कॉफी का स्वाद काफी गजब होता है। इतना ही नहीं स्वाद के साथ-साथ कॉफी की खेती भी लोगों को खूब फायदा पहुंचा रही है। कोरापुट में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने पैंशन की वजह से कॉफी की खेती कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम है। एक ऐसा गीत जिसका पहला ही शब्द हमारे हृदय में भावनाओं का सैलाब जगा देता है। पीएम मोदी ने कहा, वेदों ने भारतीय सभ्यता की नींव इस भावना के साथ रखी कि पृथ्वी माता है और मैं उसकी संतान हूं। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री बीना छामुनिया, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा एवं विवेक झामरवाल आदि मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply