टोंक। पीएम नरेंद्र मोदी के रेडिय़ो शो ‘‘मन की बात’’ के 127वें एपिसोड के तहत रविवार को देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भी टोंक में अपने कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जीएसटी बचत उत्सव, रन फॉर यूनिटी, सरदार पटेल की 150 वीं जयंती जैसे विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की जमकर खरीददारी हुई हैं। मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सचमुच हर भारतीय को गर्व से ऊंचा भर दिया है। इस साल उन इलाकों में खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। उन्होंने देशवासियों से आव्हान किया कि 7 नवंबर को वंदे मातरम’’ के 150 वें वर्ष को यादगार बनाएं। इस दौरान विधायक गुर्जर ने कहा कि वंदे मातरम् गीत भारत की आजादी की भावना का एक अहम प्रतीक रहा हैं। यह हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मेघराज जाट, देवलाल प्रधान, कृष्ण कुमार झुण्डवा, जीतराम गुर्जर एवं घांसीलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
फोटो-03

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply