टोंक ।  अम्बेडकर स्टेडियम टोंक पर 23 व 24 अक्टूबर को 70वीं टोंक जिला सीनियर वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में ग्राम चांदली की टीम विजेता एवं एम जी स्पोट्र्स एकेडेमी टोंक उप-विजेता रही। महिला वर्ग में बनस्थली विधापीठ  विजेता एवं एम जी  स्पोट्र्स एकेडेमी उप-विजेता रही। पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक सैय्यद अबुबकर नकवी, अध्यक्ष शिक्षाविद् सुनील बंसल एवं विशिष्ठ अतिथि रोटेरियन के. आर. खान रहे। इस अवसर पर खेल अधिकारी देव नारायण गुर्जर, मुमताज राही, रचित सिंगोदिया, गय़ासुदीन खुर्रम, प्रवल बंसल, नवीन त्रिपाठी, वसीम सैफी, नासिर खान, शकील पहलवान, मोहन सिंह, रवींद्र सिंह एवं मधु यादव आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply