टोंक। टोंक विधानसभा क्षेत्र के एनिकट्स के 469 लाख रूपये की राशि से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत करवाने पर टोंक के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवए पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट का आभार जताया है। जल संसाधन विभाग द्वारा तह. टोड़ारायसिंह के छाणबास एनीकट मरम्मत एवं अन्य निर्माण कार्य बीसलपुर परियोजना के अन्तर्गत के लिए 2.03 करोड़ रूपये, छानबास छोटा एनीकट मरम्मत एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 1.50 करोड़ रूपये तथा बनेडिय़ा पुराना एनीकट मरम्मत एवं अन्य निर्माण कार्य बीसलपुर परियोजना के अन्तर्गत हेतु 1.16 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। पीसीसी सचिव सउद सईदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, टोंक प्रधान सुनीता गुर्जर, जिला संगठन महासचिव दिनेश चैरासिया, सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद बेग, कैलाशी देवी मीणा सहित समस्त मण्डल कांग्रेस अयक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पायलट का आभार व्यक्त किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply