टोंक। पुरानी टोंक थाना क्षैत्र के मौहल्ला छावनी में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई ने उसके पति के खिलाफ  योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने की रिपोर्ट पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन सहित ग्रामीण शनिवार को सआदत अस्पताल टोंक पहुंचे, जिन्होंने मृतका मनीषा के पति कुलदीप नायक के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की। उल्लेखनीय रहे मृतका का पति कुलदीप जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय टोंक में बाबू के पद पर कार्यरत है। कुलदीप अपने पिता बाबूलाल नायक की जगह अनुकम्पा नियुक्ति  पर लगा बताया । मृतका गर्भवती बताई जाती है। मृतका  के भाई प्रहलाद नायक निवासी जामडोली तहसील बौंली जिला सवाई माधोपुर ने पुरानी टोंक पुलिस को इस आशय की एक रिपोर्ट दी है कि उसकी बहिन मनीषा की शादी 30 अप्रैल 2025 को छावनी चौराहा टोंक निवासी कुलदीप नायक पुत्र बाबूलाल नायक के साथ हुई थी। शादी के कुछेक दिनों बाद ही कुलदीप नायक ने मनीषा से दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी, जिससे तंग आकर मनीषा रक्षाबंधन पर अपने पीहर जामडोली आ गई। जिसको बाद में कुछेक रुपए देकर समझाईश करके टोंक भेज दिया था। मृतका के भाई प्रहलाद नायक ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में लिखा है कि 24अक्टूबर को कुलदीप का फोन आया कि उसकी बहिन मनीषा बेहोश हो गई है । वह टोंक आए तो उसकी बहिन मनीषा की मौत हो चुकी थी, जिसके शरीर पर मारपीट के निशान होने के कारण शंका है कि उसकी बहिन मनीषा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। मृतका के भाई की तरफ  से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है साथ ही जांच शुरू की है। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल एवं एमओयू टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शनिवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष के परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply