निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण ट्रस्ट के चुनाव को लेकर रविवार को निर्वाचन अधिकारी नेहनूलाल गुर्जर की देखरेख में साधारण सभा की बैठक आयोजित होगी। निर्वाचन अधिकारी नेहनूलाल गुर्जर ने बताया कि रविवार को देवधाम जोधपुरिया में प्रन्यास मंडल श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के चुनाव को लेकर विधान के धारा 10 के अनुसार नाम निर्देशन फॉर्म प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार नाम निर्देशन फार्म की जांच की जाएगी। फार्म वैध पाए जाने पर फार्म का चस्पा किया जाएगा एवं नाम वापसी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा। उन्होंने बताया कि साधारण सभा की बैठक में मंदिर ट्रस्ट के स्थाई एवं अस्थाई सदस्य भाग लेंगे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply