निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल राशि वसूली अभियान के तहत शहर में शनिवार को दूसरे दिन भी करीब 30 विद्युत कनेक्शन काटे गए एवं करीब 3 लाख रुपए की वसूली की गई। विभाग के सहायक अभियंता कैलाशचन्द माली ने बताया कि बकाया बिल वसूली अभियान को लेकर जमात, शिवाजी कॉलोनी, हनुमान नगर, रेलवे स्टेशन, वनस्थली मोड, रिको द्वितीय, मायला बाग, गणगौरी बाजार, खणदेवत रोड, पुरानी सब्जी मंडी व पुलिस थाने के आस पास के क्षेत्र में विद्युत के करीब 2 लाख रुपए बकाया चल रहे थे। उपभोक्ताओं द्वारा राशि जमा नहीं करवाने पर शनिवार को करीब 30 विद्युत कनेक्शन काटे गए हंै। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत करीब 3 लाख रुपए की बकाया बिल राशि वसूली की गई है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply