निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। आबकारी थाना पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने का शक होने पर करीब 80 किलोमीटर तक पीछा कर टोंक सवाई माधोपुर रोड पर स्थित टोल नाके पर एक कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर में डिजिटल लॉक होने के कारण पुलिस उसका दरवाजा नहीं खोल पाई। बाद में चालक से कोड डलवा कर कंटेनर का गेट का खोला और तलाशी ली। लेकिन कंटेनर में ऑनलाइन पार्सल का सामान भरा हुआ मिला। आबकारी थानाधिकारी रामकृष्ण मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयपुर की ओर से कंटेनर आ रहा है जिसमें जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। पुलिस ने पीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी रामकृष्णमीणा, जमादार सुरेंद्र जाखड़, सिपाही पृथ्वी सिंह, गिरवर सिंह, मनोहर सिंह, हरद्वारी मेघवंशी व बाबूलाल गुंसी चौकी पर पहुंचकर कंटेनर को रुकवाया। लेकिन चालक उसे भगाकर ले गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। कंटेनर चालक कंटेनर चालक तेज गति से चलाते हुए बरोनी, टोंक, घांस, ककोड़, उस्मानपुरा व गुमानपुरा के नाकों को पार करते हुए सवाई माधोपुर-उनियारा रोड पर स्थित टोल प्लाजा रुका जहां आबकारी पुलिस ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पुलिस कंटेनर को निवाई में 80 फीट रोड पर स्थित आबकारी थाने पर लेकर आई। उन्होंने बताया कि कंटेनर डिजिटल लॉक होने के कारण खुल नहीं पाया। इसके बाद चालक से कोड लगवा कर कंटेनर का दरवाजा खोला और उसकी तलाशी ली। कंटेनर में अवैध शराब नहीं पाई गई। बल्कि ऑनलाइन सामान के पार्सल भरे हुए थे। इससे आबकारी पुलिस की मेहनत बेकार हो गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply