निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। दीपावली त्यौंहार के बाद 7 दिन बाद कृषि मंडी में व्यापार पुन: शुरू होने के साथ ही करीब 5000 मूंगफली के कटटे बिकने के लिए पहुंचे। व्यापार मंडल के संरक्षक ताराचन्द बोहरा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को लेकर कृषि मंडी में 17 से 23 अब्टूबर तक व्यापार बंद रहा। शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद व्यापार पुन: शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि व्यापार शुरू होने के साथ ही मंडी में करीब 5 हजार कटटे मूंगफली की आवक के साथ ही तिल, उडद, मूंग, ग्वार, कंडीशन, बाजरा, उडद व सरसों की भी आवक हुई। उन्होंने बताया कि मूंगफली 3500 से 5000, सरसों 6700 व बाजरा का भाव 2600 रूपए रहा। इस दौरान व्यापारियों ने जिंसो की बोली लगाई। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, आदित्य कटारिया, शिवप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश कोलाडा, कमल पहाडी, अमित कटारिया, संजय भाणजा, रामअवतार घाटी, केदार खंडेलवाल, रवि अग्रवाल, मुरारीलाल पण्डा, राजेन्द्र चौधरी, सुरेश माधोराजपुरा, राहुल बोहरा, पवन चंवरिया, दीपक गुप्ता, गोपेश टोडवाल व विशाल गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply