निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) सिरस व नटवाडा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया गया। एनसीडी की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, पीएमजेएवाई योजना और टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र पांचाल ने शिविर स्थलों पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सिरस शिविर में डॉ. सौम्या एवं उनकी मेडिकल टीम मौजूद रही। नटवाड़ा में डॉ. वैंकटेश डासवानी व उनकी टीम ने सेवाएं दी। शिविरों में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान सिरस सरपंच श्योजीराम जाट एवं नटवाडा में सरपंच नीता कंवर व सीएचओ ममता नारोलिया को निक्षय मित्र बनाकर टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। ब्लॉक स्वास्थ्य सुपरवाइजर विष्णुकान्त खंगार ने बताया कि शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक सुगमता से पहुँच रही हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply