किसानों को वितरित किए सब्जियों के पौधे

निवाई(संवाददाता:यश शर्मा)। वनस्थली विद्यापीठ के कृषि विज्ञान केन्द्र में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। खाद्य दिवस का इस वर्ष हैण्ड इन हैण्ड फॉर बैटर फूड्स एंड बैटर फ्यूचर पर केन्द्रित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के प्रति किसानों को जागरूक करना है। केन्द्र प्रभारी बंशीधर चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना के उद्देश्य के साथ किसानों को नवीनतम तकनीकियों का प्रयोग करते हुए अधिक उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बदलती जलवायु में किसान खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए केन्द्र के वैज्ञानिकों की चरणबद्ध सलाह से पोषण वाटिका, फल एवं सब्जी उत्पादन, फसल उत्पादन, दलहन उत्पादन व पशुपालन में शुद्ध दूध उत्पादन से किसान अपनी आमदनी के साथ देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिकों ने नवाचार, मौसमी फसलों के बीजोपचार, कीट व रोग संरक्षण, पशुओं की बीमारिया तथा मृदा पोषण से लेकर पौध रोपण विषयों पर किसानों के प्रश्नों का निवारण किया। कार्यक्रम में सभी किसानों को सब्जियों की पौध उपलब्ध करवाई गई एवं किसानों को सजीव प्रदर्शन ईकाईयों का भ्रमण कराया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply