टोंक(संवाददाता:अशोक शर्मा)। टोंक शहर स्थित सआदत अस्पताल में शुक्रवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत सआदत अस्पताल के पीछे आग लगने की सूचना मिलते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन एवं सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। उपखंड अधिकारी टोंक हुकमीचंद रोहलानिया, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया और समन्वय को जांचा गया।
मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। एसडीओ ने बताया कि आग लगने में एक व्यक्ति को सिर पर चोट आई है तथा एक अन्य व्यक्ति पैर में फेक्चर हुआ है। घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होने कहा की इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह जांचना था कि आपदा की स्थिति में विभिन्न विभाग कितने सजग और तैयार हैं। इस दौरान सआदत अस्पताल के पीएमओ अशोक कुमार बैरवा समेत मेडिकल स्टॉफ मुस्तैद नजर आया। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply