किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने निवाई के गांवों को दौरा करके किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों से चर्चा की इस दौरान किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का जगह-जगह स्वागत किया। महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान ग्राम पंचायत मूंडिया,चैनपुरा, ललवाड़ी चौराहा, पहाड़ी सहित कई गांवों में किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने महापंचायत के पदाधिकारियों का राजस्थानी परंपरानुसार साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। किसानों ने समस्याओं के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान ईसरदा बांध से पानी, सूअरो से हो रहै नुकसान को रोका जाने आदि समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, महामंत्री कालूराम मीणा, मूंडिया अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, शंकरलाल मीणा, चैनपुरा अध्यक्ष शिवजीराम चौधरी, रामरख चौधरी, जगदीश बैरवा, बिडोली अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, पहाड़ी अध्यक्ष राजाराम, विक्रम चौधरी, नटवाड़ा अध्यक्ष शिवजीराम चौधरी, पराना अध्यक्ष गोपाल चौधरी सहित कई किसान नेता मौजूद थे।

