निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) राजस्थान प्रशासनिक सेवा व राजस्थान पुलिस सेवा के जारी परिणाम में निवाई उपखंड क्षेत्र से सुमन गुर्जर व मनीष कुमार मीणा का चयन हुआ है। उसकी 306 में रेंक आई है। राजस्थान पुलिस सेवा में डीवाईएसपी के लिए नव चयनित मनीषकुमार मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा ने निवासी सुनारा ने बताया उसने दसवीं तक सरस्वती विद्या मंदिर निवाई व सीनियर सेकेंडरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई से उत्पन्न की थी। बीएससी दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। छात्र के पिता रामजीलाल जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं तथा माता गृहिणी है। छात्र मनीष ने स्प्रिंग बोर्ड से 18 माह कोचिंग कर यह सफलता प्राप्त की है। छात्र मनीष ने युवाओं को सन्देश देते हुए बताया कि सफलता के लिए कोचिंग के कंटेंट के साथ-साथ मेटेरियल तैयार कर सेल्फ स्टडी की जानी चाहिए। इसी प्रकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए सुमन गुर्जर पुत्री रामकिशन गुर्जर बहादुरपुरा का चयन हुआ है। छात्र के पिता शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर ने बताया कि परीक्षा परिणाम में सुमन की एमबीसी महिला कोटे में 427 वीं रैंक आई है। उन्होंने बताया कि सुमन ने कक्षा दसवीं तक उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर निवाई में अध्ययन किया। इसके बाद सीनियर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई से की है। छात्रा की माता गृहिणी हैं। छात्रा ने बताया कि राजस्थान प्रशासन सेवा के लिए उसने स्प्रिंग बोर्ड से 18 माह कोचिंग की है। इस परीक्षा के लिए इसका फोकस इतिहास राजनीति, विज्ञान व भूगोल पर रहा। छात्रा सुमन ने युवाओं को सफलता के लिए नियमित अध्ययन के साथ ही योग करने की प्रेरणा दी। इसी प्रकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के जारी परीक्षा परिणाम में वनस्थली निवासी शंकरलाल गुर्जर पुत्र हरदेव गुर्जर की 39 वीं रैंक आई है। शंकर गुर्जर ने बताया कि उसके पिता खेती करते हैं तथा माता गृहिणी हैं। शंकर गुर्जर ने बताया कि उसने शिवानी आदर्श विद्या मंदिर वनस्थली से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से बीएससी की है। उन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की कोचिंग नहीं की है केवल सेल्फ स्टडी के दम पर ही सफलता प्राप्त की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply