ग्राम सेवा सहकारी समिति बिडोली में सदस्यता अभियान व ऋण वितरण समारोह में 50 सदस्यों को दिया ऋण

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) ग्राम पंचायत बिडोली की ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में समिति अध्यक्ष रामराय मीणा की अध्यक्षता में सहकारी समिति का सदस्यता अभियान व ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान रामअवतार लांगडी, अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष रामराय मीणा, प्रबंध निदेशक सीएल बुनकर व सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक विक्रम चौधरी द्वारा दी प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रधान रामअवतार लांगडी ने कहा कि ग्राम सेवा सहकारी समिति किसानों के लिए वरदान साबित होगी। कोऑपरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक विक्रम चौधरी ने सहकारिता की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। समिति के व्यवस्थापक राजेंद्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि समारोह में 115 नवीन सदस्य नियुक्त किए गए एवं 50 नवीन सदस्यों को ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यवस्थापक राजेंद्रप्रसाद शर्मा, शिवचरण शर्मा, अर्जुनलाल गुर्जर, सूरजमल शर्मा, रामजीलाल मीणा, मदनलाल शर्मा, नाथूराम शर्मा, हीरालाल गुर्जर, रामेश्वरप्रसाद शर्मा, खेमचंद बैरवा एवं मोहनलाल बैरवा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply