महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

निवाई/गुंसी(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) गांव गुंसी के अटल सेवा केंद्र में स्मॉल फाइनेंस बैंक व मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उद्योगिनी कार्यक्रम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 महिला उद्यमिनियों ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, फैंसी आइटम, फुटवियर शॉप, स्टेशनरी, पिको सेंटर व सब्जी ठेला का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट मैनेजर दुर्गेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महिला को 12 हजार 500 रुपए की सीड फंड राशि मशीन एवं सामग्री के रूप में नि:शुल्क प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की टीम ने निवाई क्षेत्र के 10 गांवों में 380 महिलाओं को मोबिलाइज किया गया। जिनमें से चयनित 40 महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व व्यवसायिक सहयोग प्रदान किया गया। वर्तमान में इस परियोजना के माध्यम से करीब 480 महिलाएं स्वयं का रोजगार संचालित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि मििहलाएं समाज की मुख्यधारा से जुडक़र अपने जीवन में नई शुरुआत कर रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें उद्यम आधार एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जो महिलाओं को पहचान और वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। कार्यक्रम में बैंक के केशव भडाणा, अभिषेक जांगिड व फाउंडेशन के मनोजकुमार कुशवाहा सहित कई कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply